फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा अभियान में भी शाहजहांपुर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीते शिक्षण सत्र में उच्च प्राथमिक स्कूलों में सर्वाधिक नामांकन के लिए ही शाहजहांपुर प्रदेश में अव्वल नहीं रहा, बल्कि नवीन शैक्षिक सत्र में चलाए जा रहे शारदा अभियान में भी जिला पहली पायदान पर काबिज हो गया है। इसकी पुष्टि बीएसए ने मंगलवार को की। उन्होंने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वे और स्कूलों में नामांकन के लिए शाहजहांपुर पहले, अलीगढ़ दूसरे और खीरी तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि शैक्षिक सत्र 2018-19 में परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में 14395 छात्रों के नामांकन कराने पर अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने बीएसए राकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र भेजकर उनके नेतृत्व की सराहना की है। बीएसए ने बताया कि अब शासन ने 15 प्रतिशत नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके सापेक्ष 31 मार्च को पूरे हुए प्रथम चरण में साढ़े तीन प्रतिशत की वृद्धि भी हो चुकी है। इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से एक परिवार रजिस्टर बनवाया है, जिसमें उन बच्चों के नाम शामिल किए जा रहे हैं, जो वोटर नहीं हैं। इसकी खास बात यह कि सभी सूचनाएं परिवार के मुखिया से ही भरवाई जा रही हैं। तीन वर्गों (शून्य से छह वर्ष, छह से 14 वर्ष और 14 से 18 वर्ष) के प्राप्त आंकड़ों से यह निर्धारित किया जाएगा कि कौन से बच्चे आउट ऑफ स्कूल हैं। बाद में सर्वे के आधार पर उनका नामांकन स्कूलों में कराया जाएगा।
बीएसए ने बताया कि इस बार स्कूल चलो अभियान नई योजना के साथ चलाया जा रहा है, इसे शारदा नाम दिया गया है। योजनांतर्गत प्रथम चरण में 21 हजार आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित किया जा चुका है। द्वितीय चरण एक अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो 30 जून तक चलेगा। इस चरण के बच्चों का नामांकन ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें