फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता और वीरता का अद्भुत संगम होती हैं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधू मिश्रा ने कहा है कि महिलाएं ममता और वीरता का अद्भुत संगम होती हैं उनका स्वाभिमान और सम्मान भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। वह मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित महिला मोर्चा सम्मलेन में बोल रही थी
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग की भलाई के साथ महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का विशेष ख्याल रखा है। कहा कि महिला में नेतृत्व की क्षमता बचपन से ही होती है जिसे निखारने व आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को गिनाने हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में हमारा देश महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
इस मौके पर भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष क्षमा वर्मा, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, मनोज कश्यप, मलिखान सिंह लोधी, मंजुला बाथम आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिल्पी गुप्ता ने किया। इस दौरान युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, वैभव त्रिवेदी, गौरव राघव, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें