शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले उन्हें पुलिस सेवा में रहते हुए सराहनीय कार्य करने पर वर्ष 2000 में पदक दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2007 में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित हुए थे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर उनके इस पदक की घोषणा होने के बाद उन्हें यह पदक लखनऊ में आयोजित होने वाली बड़ी परेड में राज्यपाल प्रदान करेंगे। गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा प्रतिसार निरीक्षक मुकेश सिंह रावत, पीआरओ मोहम्मद इश्तियाक, तिलहर इंस्पेक्टर अशोक कुमार पाल, सदर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, रामचंद्र मिशन इंस्पेक्टर प्रवेश सिंह, रोजा इंस्पेक्टर डीसी शर्मा, यूपी 100 प्रभारी विनोद मिश्रा, आरटीसी प्रभारी विनोद कुमार सिंह व 11 उपनिरीक्षक, छह हेड कांस्टेबल, 63 कांस्टेबल को सम्मानित करेंगे। ब्यूरो