फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजानों से खून का रिश्ता जोड़ेगा अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-लोगो अमर उजाला फाउंडेशन
विज्ञापन

अनजानों से खून का रिश्ता जोड़ेगा अमर उजाला
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आज लगेगा कैंप, करिए रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बरेली मोड़ स्थित संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सोमवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान में सहयोग करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सामाजिक सरोकारों से जुड़े मसलों को लेकर अमर उजाला हमेशा संजीदा रहता है। रक्त की कमी से किसी घायल या बीमार की जान न जाए इसको लेकर समय-समय पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। कई बार जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता न होने की वजह से गंभीर घायलों और बीमारों को समय से खून नहीं मिल पाता। उनकी जान चली जाती है। हालांकि, शहर में प्राइवेट ब्लड बैंक भी हैं, लेकिन यहां फीस ज्यादा होने की वजह से गरीबों को समस्या रहती है। संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता 800 यूनिट ब्लड की है। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता की किल्लत बनी रहती है। खासकर निगेटिव ग्रुप के रक्त की उपलब्धता बड़ी समस्या रहती है। ब्लड बैंक के पैथालॉजिस्ट डॉ. सहाबत हुसैन के मुताबिक रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। समय-समय पर रक्तदान करते रहने से कई बीमारियां भी नहीं होतीं। रक्तदान के लिए सुबह 10 बजे तक मोबाइल नंबर 9675898217 पर भी पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें