फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में 2.34 क्विंटल पॉलिथीन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां में 2.34 क्विंटल पॉलिथीन बरामद
विज्ञापन

0 तहसीलदार, ईओ और पुलिस टीम ने की छापामारी
0 एक व्यापारी पर 25 हजार और दूसरे पर एक हजार का जुर्माना
फोटो-22
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। बुधवार को तहसीलदार वेद सिंह चौहान, ईओ धर्मवीर सिंह ने एसआई संजीव सिंह के साथ नगर में लगभग डेढ़ सौ दुकानों पर पॉलिथीन की तलाश में छापामारी की। इस दौरान एक गोदाम से 2.34 क्विंटल और एक दुकान से सौ ग्राम पॉलिथीन बरामद की गई।
बुधवार को ईओ और तहसीलदार को सूचना मिली कि नगर के मोहल्ला तिराहा बाजार में अमित कुमार शुक्ला की दुकान के पास गोदाम में पॉलिथीन का बड़ा स्टाक है। सूचना पर दोनों अधिकारियों ने पुलिस के साथ अमित शुक्ला के यहां छापामारी तो वहां 2.34 क्विंटल पॉलिथीन बरामद की गई। इसके बाद टीम ने अन्य दुकानों पर भी छापामारी की। मोहल्ला कमलबाग में सर्वेश गुप्ता की दुकान से सौ ग्राम पॉलिथीन बरामद की गई।
विज्ञापन

ईओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अमित कुमार शुक्ला पर 25 हजार रुपये और सर्वेश गुप्ता पर एक हजार रुपये जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध है। कोई भी दुकानदार अपने यहां पॉलिथीन न रखे, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

00
यह है जुर्माने का प्रावधान
-100 ग्राम तक 1000.00 रुपये
-101 से 500 ग्राम तक 2000.00 रुपये
-501 से एक किलो तक 5000.00 रुपये
-एक किलो से पांच किलो 10000.00 रुपये
-पांच किलो से अधिक 25000.00 रुपये
इसके अलावा किसी संस्था, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, शैक्षिक संस्था, होटल, कार्यालय, भोजन कक्षों की ओर से नदियों, झीलों, नालों, नदियों, तालाबों, वन क्षेत्रों, सार्वजनिक पार्कों, सार्वजनिक स्थान पर प्लास्टिक अपशिष्ट फेंकने पर 25000 रुपये और किसी व्यक्ति की ओर से ऐसा करने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें