फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21,जलालाबाद में मृतक धीरेंद्र के रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
मौका पाकर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। शुक्रवार दोपहर कटरा फर्रुखाबाद हाईवे पर नखासे से वापस लौट रहे बाइक सवार युवकों की ट्रैक्टर के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सरांय साधौ निवासी वीरपाल का 25 वर्षीय बेटा धीरेंद्र गांव के ही अपने साथी और छोटे लाल के 28 वर्षीय बेटे दिनेश को साथ लेकर गांव यबरुआ में लगने वाले नखासे से बकरी खरीदने गए थे। दोपहर करीब दो बजे बिना बकरी खरीदे यह दोनों बाइक से वापस घर को चल दिए। जब दोनों बाइक से राजभोग रेस्टोरेंट के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखचे उड़ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

----------------
कच्ची गृहस्थी है धीरेंद्र की
मृतक धीरेंद्र अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके घर में पत्नी मोनिका, दो साल का बेटा शानू और केवल 15 दिनों की एक बेटी है। पति की मौत से मोनिका हादसे से बेखबर गोद में सो रही बेटी तो कभी अपने पति के शव को निहार रही थी। हादसे का शिकार हुआ दूसरा युवक दिनेश अपने दो भाइयों में छोटा तथा अविवाहित था।
विज्ञापन

-----------------------
हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार धीरेंद्र और दिनेश यदि हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी हादसा के बाद सिर में आई गहरी चोट मौत का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें