फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के दौरान घंटों जाम की गिरफ्त में रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलूस के दौरान घंटों जाम की गिरफ्त में रहा शहर
विज्ञापन

शांतिपूर्ण बंद के दौरान कई बार गरमाने से बचा माहौल
फोटो-11
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
बंद के दौरान शहर के कई व्यस्त इलाके घंटों जाम की गिरफ्त में रहे। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस मुस्तैद जरूर रही, लेकिन वाहनों के दबाव के बीच जाम खुलाने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।
भारत बंद के समर्थन में दलित संगठनों का जुलूस करीब 11 बजे घंटा घर से शुरू हुआ। बंद समर्थक पहले से ही यहां जमा होने चालू हो गए थे। इससे पूरा घंटाघर इलाका जाम के झाम में फंस गया। यहां से जुलूस बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज जैसे व्यस्त इलाकों से गुजरा। इन इलाकों को भी भीषण जाम का सामना करना पड़ा। कचहरी तिराहे पर भी एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे। शांतिपूर्ण बंद के बावजूद कई बार माहौल गरमाने से भी बचा। बंद समर्थकों ने बहादुरगंज में जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की। इस पर उनकी व्यापारियों से तीखी झड़पें भी हुईं। हालांकि, अधिकारियों ने किसी तरह से हालात को संभाल लिया।
विज्ञापन

----
नुकसान से बचने को पहले से थी रेलवे की तैयारी
ट्रैक जाम की सूचना मिलते ही रोक दिया संचालन
शाहजहांपुर। भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारी किसी तरह से रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचा सकें इसको लेकर रेलवे पहले से सतर्क था। मंडल मुख्यालय से आदेश था कि अगर कहीं पर ट्रैक जाम की सूचना मिलती है तो ट्रेनों का संचालन रोक दिया जाए। यहां भी ऐसा ही किया गया। बंद समर्थक दोपहर करीब एक बजे ऑफीसर्स कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग के रेल ट्रैक पर बैठ गए। इस बारे में सूचना मिलने पर रेलवे ने ट्रेनों का संचालन रोक दिया। इस दौरान डाउन लाइन की पंजाब मेल को बनथरा, किसान एक्सप्रेस को बिलपुर, त्रिवेणी एक्सप्रेस और सीतापुर पैसेंजर को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। अप लाइन की रेलगाडिय़ों को भी रोजा, राम प्रसाद बििस्मिल रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया। दोपहर 1:30 बजे से 2:40 बजे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। ट्रैक साफ होने और तकनीकी मुआयना में सब कुछ ओके मिलने के बाद रेलगाडिय़ों का संचालन शुरू किया गया। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि आधा दर्जन से ज्यादा रेलगाडिय़ां प्रभावित रहीं।
--------
बंद में शामिल हुए यह संगठन
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, सफाई मजदूर संघ, डास्पी, डॉ. अंबेडकर एजूकेशन फाउंडेशन, महादलित परिसंघ, कठेरिया समाज कल्याण समिति, अनुसूचित जाति-जनजाति बेसिक शिक्षा कल्याण समिति, मिशन सुरक्षा परिषद
विज्ञापन

00
ट्रैक जाम में मुकदमे को लेकर फंसा पेंच
शाहजहांपुर। रेलवे ट्रैक जाम कर रेलगाडिय़ों का संचालन प्रभावित करने के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ देर शाम तक आरपीएफ, जीआरपी या सिविल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी को मीमो भेजा है। इधर, इंस्पेक्टर आरपीएफ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा सिविल पुलिस को दर्ज करना है। रेल संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें