फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने एक घंटे तक किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। रविवार दोपहर कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल, मारवाह मार्डन स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पुवायां में राजीव चौक पर एक घंटे तक चक्का जाम रखा। छात्र लीक होने पर पेपरों की फिर से परीक्षा न कराने की मांग कर रहे थे। दोपहर में चक्का जाम से तमाम वाहन जाम में फंस गए। गर्मी के चलते जाम में फंसे वाहनों में मौजूद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं दोपहर राजीव चौक चौराहे पर आ डटे। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि सीबीएसई इंटर और हाईस्कूल गणित का पेपर लीक होने के मामले में जिनकी संलिप्तता है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन लोगों ने तो पूरी मेहनत करके परीक्षा दी है। उन लोगों की फिर से परीक्षा कराया जाना उनका सरासर उत्पीड़न है। जाम की खबर मिलते ही सीओ जितेंद्र सिंह और तहसीलदार विजय शर्मा मौके पर पहुंचे और छात्रों की बात सुनी। इसके बाद छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर इंसाफ की की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि छात्र परीक्षा देने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इससे फिर से परीक्षा कराने से वे लोग तैयारी नहीं कर पाएंगे। फिर से परीक्षा कराई गई तो तमाम छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। ज्ञापन में परीक्षा फिर से न कराने की मांग की गई है। चक्का जाम के समय परविंदर सिंह, सारस्वत शुक्ला, प्रशांत त्रिवेदी, लवप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, शुभम वाजपेयी, हिमांशु अग्निहोत्री, रजत कुमार, दलजीत सिंह, तन्मय, जसनप्रीत सिंह, अमन अग्निहोत्री, आदर्श तिवारी, जसनजीत सिंह सहित तमाम छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें