फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर मेल के पार्सल यान से लाखों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर मेल के पार्सल यान से लाखों का माल चोरी
विज्ञापन

एसएलआर सील तोड़कर पार्सल यान में घुसे थे चोर
सर्च के दौरान हथौड़ा के पास पड़ा मिला लाखों का माल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/ रोजा।
अप अमृतसर मेल के पार्सल यान की एसएलआर सील तोड़ने के बाद घुसे चोरों ने चलती ट्रेन से लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आरपीएफ ने हथौड़ा गांव से रोजा के बीच ट्रैक के आसपास और खेतों से लाखों रुपये का माल बरामद किया है। कुल चोरी गए माल का आंकलन किया जा रहा है। आरपीएफ ने मामले में चार-पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाले अप 13005 अमृतसर मेल शुक्रवार रात करीब 1:43 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन की जांच के दौरान पाया गया कि पार्सल यान की एसएलआर सील टूटी हुई है। इस बारे में जानकारी आरपीएफ को दी गई। सील टूटी देखकर आरपीएफ में हड़कंप मच गया। यह भी पता लगा कि ट्रेन के रोजा स्टेशन पर पहुंचने तक सील ठीक थी। आननफानन में शाहजहांपुर से रोजा के बीच आरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन चालू किया। इस दौरान हथौड़ा गांव के पास बीड़ी के दो नग मिले। इसके आगे सर्च के दौरान 17 अन्य नग भी मिले। इनमें हॉजरी, मोटर पार्टस आदि थे। खेतों में भी काफी सामान मिला। बताते हैं कि आरपीएफ को देखकर खेतों में होते हुए चार-पांच लोग भाग गए। इन्हीं लोगों पर चोरी का शक जा रहा है। बरामद माल की कीमत भी लाखों रुपये में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर मंडल सुरक्षा आयुक्त और सहायक सुरक्षा आयुक्त ने भी यहां पहुंच कर मामले में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

---------
प्वाइंट नंबर 87 फेल होने का चोरों ने उठाया फायदा
शाहजहांपुर। शनिवार रात करीब 12:17 बजे रेलवे का प्वाइंट नंबर 87 तकनीकी खराबी आने से फेल हो गया। प्वाइंट फेल होने की वजह से लाइन क्लीयर नहीं हो सकी। ऐसे में अप 14207 फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस को रास्ते में रोक दिया गया। अमृतसर एक्सप्रेस को रोजा में ही रोक दिया गया। ट्रेन के रोजा पहुंचने पर एसएलआर सील ठीक थी। रात में करीब 1:37 बजे प्वाइंटर ठीक होने के बाद लाइन क्लीयर हो सकी। अमृतसर मेल रात करीब 1:45 बजे शाहजहांपुर पहुंची। यहां एसएलआर सील टूटी होने के बारे में पता लगा। आशंका जताई जा रही है कि पार्सल यान में चोर रोजा से चढ़े होंगे।
-----
वर्जन-
मामले में चार-पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ माल बरामद हुआ है। चोरी गए माल का आंकलन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

-एसपी सिंह, इंस्पेक्टर आरपीएफ
--------
वर्जन-
शुक्रवार रात प्वाइंट नंबर 87 फेल होने की वजह से रेल संचालन प्रभावित हुआ था। अमृतसर मेल को रोजा में रोका गया था। इसके अलावा फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस को रास्ते में रोक दिया गया। रात 1:37 बजे लाइन क्लीयर होने के बाद संचालन शुरू हो सका।
-ओम शिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें