शाहजहांपुर। इंटीग्रल विश्वविद्यालय पॉलीटेक्निक की स्थानीय शाखा की ओर से नगर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने मतदाताओं से निकाय चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने के लिए जागरूक किया।
कचहरी गेट से शनिवार सुबह एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद छात्रों ने गोविंदगंज, बहादुरगंज, घंटाघर, मालखाना मोड़, उसमान बाग चौकी, लाल इमली चौराहा आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए नगर पालिका परिसर में संपन्न हुई। समापन अवसर पर सभी ने मतदान करने के लिए शपथ ली। रैली में शामिल छात्र मतदान के लिए जागरूक करने वाले स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर और नारे लगाते चल रहे थे।
संस्था प्रधान मो. वसी बेग के नेतृत्व में निकली रैली में डॉ. मो. नसीम, रेहान खां, डीए अलवी, आसिम जफर, फराज खां, मुनाजिर, फुरकान, शाहबाज, मोइजुद्दीन, गुफरान, मो. यासिर समेत बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक शामिल रहे।