फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण प्रताप ने टीम के साथ संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोटरी क्लब ऑफ सिटी का अधिष्ठापन समारोह परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अमरीश सक्सेना ने वर्तमान अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और सचिव सचिव एपी सिंह ने वर्तमान सचिव नीरज गुप्ता को कॉलर पहनाकर सेवा कार्य का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन

अधिष्ठापन समारोह केे मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय कुमार अस्थाना ने कहा कि रोटरी का काम जोड़ना है। इसीलिए संस्था से सभी जाति-धर्मों के लोग जुड़े हैं। ये लोग मिलकर सर्वोत्तम समाज की स्थापना में हाथ बंटा रहे हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडलाधीश रवि प्रकाश, डॉ. रवि मेहरा, अरुण जैन, किशोर कटरू, ट्रेनर डॉ. हेमेंद्र वर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष अमरीश सक्सेना आदि ने भी विचार व्यक्त किए। गत सत्र के सचिव एपी सक्सेना ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सहयोगियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
राजीव भारती के संचालन में हुए कार्यक्रम में राकेश सक्सेना, राजेश गुप्ता, अमिताभ बेरी, डॉ. केपी सक्सेना, निर्मल कटियार, मनोज खुराना, विनय शुक्ला, राकेश वोहरा, नरेंद्र सक्सेना, मुकेश यादव, राज कुमार सिंह, अश्विनी दीक्षित, संजीव त्रिगुणायत, कुलदीप सिंह दुआ, धर्मपाल रैना, चंद्रवीर गंगू, विवेक शर्मा, पूजा वर्मा, मुक्ता वोहरा, सुनीता सक्सेना, प्रीति बेरी, शशि सिंह, ममता गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें