फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिर कुचलकर 17 साल के किशोर की हत्या, पंचायत भवन में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 31 Jan 2026 02:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह गांव के पंचायत भवन में पड़ा मिला।  
विज्ञापन
कमलेश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव के पंचायत भवन परिसर में कमलेश (17 वर्ष) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने अभी किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन


गांव में रहने वाले जितेंद्र मिस्त्री का बेटा कमलेश पास में ईंट भट्ठे पर काम करता था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह घर आया था। कमलेश की बहन रिंकी ने बताया कि वह रात में आग तापने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं आया। परिजनों को लगा कि वह घर आकर सो गया होगा। 

विज्ञापन

वजनदार वस्तु से कुचला गया सिर 
परिजन सुबह सोकर उठे तो कमलेश घर पर नहीं था। इसी बीच पंचायत भवन के पास कंडे पाथने पहुंची महिलाओं को कमलेश का शव परिसर में पड़ा मिला। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। कमलेश का सिर किसी वजनदार वस्तु से कुचला गया है। घटनास्थल की घर से दूरी करीब 50 मीटर होगी। 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अभी परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें