लायंस क्लब पर्ल के शिविर में रक्तदान करते व मौजूद पदाधिकारी
शाहजहांपुर। लांयस क्लब पर्ल और पंजाबी महासभा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद ब्लड बैंक में किया गया। इसमें 17 लोगों ने रक्तदान किया।
पंजाबी महासभा के अध्यक्ष किशन लाल छाबरा ने कहा कि किसी की जान बचाने से बड़ा कोई और पुण्य नहीं है। पर्ल के पूर्व डिस्ट्रिक गर्वनर संजय चोपड़ा ने कहा 18 से 60 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकता है। इससे कोई शारीरिक कमजोरी नहीं आती है। क्लब के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि क्लब की ओर से प्रत्येक माह रक्तदान शिविर लगाया जाता है।
रक्तदान करने वालों में दीपक चड्ढा, राजीव कमरा, शिवम अग्रवाल, नवनीत कुमार, अरुण बजाज, सोनू, डॉ. रेशु अग्रवाल, चंदरेश आनंद, शगुन गुप्ता, डॉ. सिम्मी सचदेवा, मोहन ग्रोवर, आशीष कुमार, गगन खन्ना, विकास कुमार गुप्ता, विवेक सचदेवा, अर्पित ग्रोवर, धर्मेश कुमार शामिल रहे।