फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसार में जिसकी कीर्ति है, वही जीवित है : जितेंद्र

Mon, 12 Jun 2023 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर आर्य समाज में गोष्ठी को संबोधित करते आचार्य जितेंद्र आर्य
विज्ञापन
तिलहर। आर्य समाज मंदिर में यज्ञ और गोष्ठी हुई। आचार्य जितेंद्र आर्य ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने से ही मनुष्य दीर्घजीवी होता है। संसार में जिसकी कीर्ति है, वही जीवित है। धर्म के विरुद्ध कार्य करने वाले लोग जीवित होते हुए मृत के समान है। संसार में मनुष्य दो प्रकार से जीवित रहता है, एक तो शरीर से, दूसरे अपनी कीर्ति से। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण अपनी कीर्ति से लंबे कालखंड के बाद भी हम सब के बीच जीवित हैं। पं. गिरीश चंद्र शर्मा ने लोगों से वेदों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। दयावती ने भजन सुनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें