फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्किल रेट को लेकर 17 आपत्तियां आईं, अब कमेटी करेगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जमीनों के प्रस्तावित सर्किल रेट पर अंतिम दिन शुक्रवार तक 17 आपत्तियां आईं। अधिकतर नवविकसित कॉलोनियों में रेट बढ़ाए जाने पर आपत्तियां दर्ज कराईं गईं हैं। संबंधित कमेटी आपत्तियों पर मंथन कर निस्तारण कराएगी।
विज्ञापन

जिले में सर्किल रेट की वर्तमान दरें पांच जनवरी 2024 को निर्धारित हुईं थीं। कोरोनाकाल में सर्किल रेट बढ़ाने की वार्षिक प्रक्रिया थमी रही। इससे पहले हर साल औसतन 10-15 फीसदी की दर से सर्किल रेट बढ़ते रहे। इस बार सर्किल रेट शून्य से 15 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव किया गया। हाईवे के किनारे की विकसित कॉलोनी के सर्किल रेट बढ़ाने का मसौदा तैयार किया गया।
इसके बाद 21 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गईं। शुक्रवार की शाम तक 17 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसमें सिटी पॉर्क कॉलोनी, साउथ सिटी, विपिन एन्क्लेव में सर्किल रेट बढ़ाने पर आपत्ति दर्ज की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने वालों को बुलाकर उनकी आपत्ति को समझा जाएगा। इसके बाद उसका सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के सामने उनकी आपत्ति को निस्तारित कराया जाएगा। इस प्रक्रिया में एक सप्ताह से दस दिन तक लग सकते हैं। इसके बाद अंतिम सर्किल रेट जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें