फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 केंद्रों पर हुई पीसीएस परीक्षा

Sun, 29 Mar 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश इलाहाबाद की सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2015 शहर में 17 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा में जनपद को आवंटित 7,536 अभ्यर्थियों के सापेक्ष प्रथम पाली में 4508 और द्वितीय पाली में कुल 4492 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। शेष अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ गए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए शहर में इस्लामिया इंटर कॉलेज, गुरु नानक पाठशाला हाई स्कूल, एबी रिच कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, जनता कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, श्री दैवी संपद कॉलेज, एसएस कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, जीएफ कॉलेज ए और बी, एसपी कॉलेज, आर्य महिला महाविद्यालय, एनटीआई, संजय कुमार सरस्वती कॉलेज, हर कुमार पाठक कॉलेज को केंद्र बनाया गया था।
इन केंद्रों पर आयोग से आए पर्यवेक्षकों के अलावा एसडीएम, तहसीलदार और एडीएम ने कड़ी नजर रखी। सभी केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा। एडीएम एफआर पीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम पाली में 4508 और द्वितीय पाली में 4492 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे। इस तरह प्रथम पाली में 3028 तथा दूसरी पाली में 3044 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें