शाहजहांपुर। जनपद में 165 पंजीकृत कोचिंग का संचालन हो रहा है। मानक को पूरा करने के बाद ही कोचिंग का पंजीकरण किया गया है लेकिन कई कोचिंग बिना पंजीकरण के चल रहीं हैं।
अफसरों का दावा है कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में छह नए आवेदन आए हैं। 32 ने रिन्यूवल कराया, साथ ही नौ पंजीकरण कराए गए। कुल 165 कोचिंग पंजीकृत हैं।
मानक में 20 बच्चों पर एक हजार रुपये का शुल्क जमा करना होता है। वहीं, शहरी व गांवों में कई लोग बिना पंजीकरण के कोचिंग का संचालन कर रहे हैं। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि बिना पंजीकरण के कोचिंग संचालित मिलने पर टीम को भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद