फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 1635 जोड़ों ने लिए फेरे, 48 ने कबूल किया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
- वित्तमंत्री बोले- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 51 हजार की जगह जल्द एक लाख रुपये करने जा रही सरकार
विज्ञापन

- कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक लोगों की जुटी भीड़, वर-वधू को अतिथियों ने दिया आशीर्वाद, खानपान की रही व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1683 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। 1635 जोड़ों ने फेरे लिए जबकि 48 ने निकाह कबूल किया।

मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1683 जोड़ों के आवेदन स्वीकृत हुए। बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से ओसीएफ रामलीला मैदान में कार्यक्रम कराया गया। 1635 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ और 48 जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए और नवजीवन में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दीं। कटरा से 216, तिलहर से 306, शाहजहांपुर से 353, ददरौल से 370, जलालाबाद से 171 और पुवायां से 267 सहित कुल 1683 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।
वित्तमंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश में 3,67000 लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। जिन परिवारों की आमदनी प्रतिवर्ष दो लाख से कम है, वे सभी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रति जोड़ा 51,000 हजार रुपये धनराशि निर्धारित है। इसमें से कन्या के बैंक खाते में 35,000 रुपये की रकम भेजी जाती है।
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार धनराशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने पर विचार कर रही है। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक जिले में 7500 लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, पुवायां विधायक चेतराम, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने भी नवविवाहित दंपतियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसपी अशोक मीणा, सीडीओ एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें