फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई स्कूटी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन स्कूटी रैली निकालकर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया। रैली को शहीद द्वार मैदान से उप संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज प्रसाद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

रैली शहीद द्वार से होकर लाल इमली चौराहा, घंटाघर, चारखंभा, केरुगंज, अड्डा चौराहा, खिरनी बाग होकर शहीद द्वार पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने वाले पंफलेट भी बांटे गए। रैली में महिला पुलिस स्कूटी पर सवार हेलमेट लगाए चल रहीं थीं। इस मौके पर यातायात प्रभारी विपिन शुक्ला भी मौजूद रहे। वहीं आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सड़क सुरक्षा के संबंध में शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने कहा कि यातायात के नियम जीवन को सुरक्षित रखते हुए गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करें और दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें