फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्र अति संवेदनशील और 23 संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच केंद्र अति संवेदनशील, 23 संवेदनशील
विज्ञापन


शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 में जिले के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए पांच परीक्षा केेंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है, जबकि 23 केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर विशेष स्टेटिक मजिस्टे्ट के साथ जोनल मजिस्ट्रेट भी नजर रखेंगे।
डीआईओएस रवि दत्त ने बताया कि अति संवेदनशील केंद्रों की सूची में श्री लटूरी लाल इंटर कॉलेज जैतीपुर, श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज खेड़ा बझेड़ा, समाज कल्याण इंटर कॉलेज सिंगहा, यूसुफपुर, मिर्जापुर, गुरुगोविंद सिंह इंटर कॉलेज बरीबरा बंडा और श्री राम निवास सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैदलपुर परौर कलान शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी तरह संवेदनशील केंद्रों की सूची में जिला परिषद इंटर कॉलेज खुदागंज, पंचायत राज इंटर कॉलेज बड़ागांव, श्री सरताज सिंह इंटर कॉलेज श्रीनगर, श्री बृजपाल सिंह इंटर कॉलेज हरिहरपुर, स्वामी जयदेव योगीराज इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्हागंज, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज कटरा, चकझाऊ इंटर कॉलेज चकझाऊ, स्वामी सेवानंद इंटर कॉलेज सलेमपुर पहरा, श्री जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज हारगुरैया, स्वामी जीवानंद मेमोरियल नन्हें सिंह इंटर कॉलेज विक्रमपुर, शहीदे वतन इंटर कॉलेज वुधवाना, रामलाल सिंह इंटर कॉलेज पहाड़पुर, ठा. अभिलाख सिंह इंटर कॉलेज अल्हागंज, जन कल्याण इंटर कॉलेज गढ़िया रंगीन, लाला नत्थो कुंवरि इंटर कॉलेज मलूकापुर, श्री श्याम पाल सिंह इंटर कॉलेज चौराबगरखेत, डॉ. राम अवतार इंटर कॉलेज ररऊ, काव्या पब्लिक इंटर कॉलेज पड़रिया दलेलपुर, मां विद्यावती इंटर कॉलेज इटौआ खुटार, श्री पुतान सिंह इंटर कॉलेज रघुनाथपुर, श्री योगराज सिंह मेमोरियल लवकुश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरेवानवीन और राम विलास सिंह इंटर कॉलेज जमुनिया नवदिया शामिल हैं।

117 केंद्रों पर शामिल होंगे 75,746 परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार जिले में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 75 हजार 746 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 43,762 और इंटरमीडिएट के 31,984 परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल में संस्थागत बालक के रूप में 25,795 और बालिका के रूप में 17,532 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि व्यक्तिगत रूप से हाईस्कूल में 252 बालक और 153 बालिकाएं परीक्षा देंगी। इसी तरह इंटर में संस्थागत रूप से 18013 बालक और 13024 बालिकाएं परीक्षा में बैठेंगे, जबकि व्यक्तिगत रूप से 592 बालक और 355 बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगे।

स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए डीएम अमृत त्रिपाठी ने शासन की मंशानुरूप सभी केंद्रों के लिए कुल 248 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 40 विशेष स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सात जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं, ताकि सभी केंद्रों पर परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके और असामाजिक तत्वों से निपटा जा सके। चिन्हित संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी कड़ी नजर रखेंगे।
विज्ञापन


तहसीलवार केंद्रों तक पहुंचाए बंडल
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की सात फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों के वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया। डीएम के निर्देशानुसार डीआईओएस रवि दत्त के मार्गदर्शन में विभागीय कर्मचारियों ने तहसीलवार केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के बंडल पहुंचा दिए। पुवायां, सदर आदि के सुदूरवर्ती केंद्रों पर प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें