शाहजहांपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय महिला राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में मंगलवार को चार मैच खेले गए।
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुए टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मुकाबला मुरादाबाद और बरेली के मध्य हुआ। जिसमें मुरादाबाद ने बरेली को 3-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच में मेरठ ने बरेली स्टेडियम को दो के मुकाबले छह गोल से पराजित किया। तीसरा मुकाबला शाहजहांपुर और मिर्जापुर के मध्य हुआ। इस मैच में शाहजहांपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 8-0 से जीत दर्ज की। मंगलवार का अ्ंतिम मैच मुरादाबाद और कानपुर के बीच चला। जिसमें मुरादाबाद ने कानपुर को 6-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
रेफरी की भूमिका मो. मुईद अहमद, मुशीर अहमद, अभिनव सिंह, शकील अहमद, रहमानी खां ने तथा टेक्निकल में विजय दास, सौरभ, अलास ने निभाई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में रितेश पांडेय, देवेश कुमार, करीम खां, अब्दुल कलाम, फजलुर्रहमान आदि मौजूद रहे।