फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदागंज बिजली उपकेंद्र के निर्माण को व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज बिजली उपकेंद्र के निर्माण को व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

0 अधीक्षण अभियंता से मिले मिश्रा गुट के पदाधिकारी, ज्ञापन दिया
फोटो 02 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
शासन से स्वीकृति मिलने और भूमि उपलब्ध करा दिए जाने के बावजूद बिजली उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर खुदागंज के व्यापारियों का धैर्य सोमवार का चुक गया। स्थानीय उपखंड अभियंता और एक्सईएन के स्तर से कोई सुनवाई नहीं हाने पर उन्होंने मुख्यालय पर आकर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों के साथ विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार श्रीवास्तव भेंट की और ज्ञापन के बहाने उनके आगे विभाग से जुड़ीं अन्य समस्याओं का पिटारा खोलकर जवाबदेही तलब की।
व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि कसबे में कोई बिजली फाल्ट होने पर उसे ठीक कराने के बजाय अभियंता और कर्मचारी मोबाइल कॉल रिसीव करना बंद कर देते हैं और उपभोक्ताओं को यह भी पता नहीं चल पाता कि सप्लाई किस वजह से बंद है। खुदागंज इकाई के अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी ने एसई को बताया कि सब स्टेशन के लिए व्यापार मंडल ने जमीन उपलब्ध करा दी है, लेकिन निर्माण कार्य अकारण अटका है। पुराने सब स्टेशन पर आए दिन फाल्ट होने से आठ घंटे भी सप्लाई नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने तीन दिन पहले आई आंधी में उखड़े पोल जल्द ठीक कराए जाने की मांग की। व्यापारी नेता धर्मपाल रैना ने बिजली की ट्रिपिंग पर रोक लगाने और ललित खुराना ने फाल्ट ठीक करने की समय सीमा तय करने पर जोर दिया। एसई, श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं पर जल्द कार्यवाही होगी। इस मौके पर मनीष जैन, राशिद बेग, सनी गुप्ता, संजय रस्तोगी, राजू अग्रवाल, सियाराम नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें