टी-स्टॉल बंद, जमा नहीं किए रेलवे के 8 बिल्ले, नोटिस
शाहजहांपुर। तीन महीने पहले टी-स्टॉल बंद होने के बाद भी स्टॉल चलाने वाली फर्म पाराशरी एंड संस ने रेलवे के आठ बिल्ले जमा नहीं किए हैं। ये बिल्ले रेलवे ने वेंडराें के लिए जारी किए थे। बिल्लों के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए फर्म मालिक को नोटिस दिया गया है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पाराशरी एंड संस नाम की फर्म का टी स्टॉल था। इसे श्याम कुमार पाराशरी चलाते थे। फार्म के वेंडर्स के लिए रेलवे ने 10 बिल्ले जारी किए थे। टी-स्टॉल 21 नवंबर से बंद है। लाइसेंस भी रिन्यू नहीं किया गया। इसके बावजूद फार्म के बेंडर्स ने सिर्फ दो बिल्ले जमा किए हैं। आठ बिल्ले जमा करने को नोटिस दिया गया है। नोटिस में स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बिल्लों को रेलवे की संपत्ति बताते हुए कहा है कि बिल्ले जमा न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो
---------------
सत्यापन में पता लगा कुली को पुलिस ले गई
शाहजहांपुर। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर कुलियों के सत्यापन का काम किया गया। यहां कुल 24 कुलियों की तैनाती है। बीएस बिष्ठ ने कुलियों के सत्यापन का काम किया। इस दौरान पता लगा कि स्टेशन पर 23 कुली ही हैं। बाद में पता लगा कि जाबिर नाम का कुली कई दिन से नहीं आ रहा है। किसी मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई थी। बीएस बिष्ट ने बताया कि कुली को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है उसकी जानकारी की जा रही है। जरूरत होने पर उसका बिल्ला जमा कराया जाएगा। ब्यूरो