फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्रों पर बदइंतजामी पर गरजी भाकियू
विज्ञापन

किसान दिवस की नियमित बैठकें, केंद्रों के निरीक्षण की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ हो रही घटतौली और गन्ना खरीद में माफिया की सक्रियता पर अंकुश नहीं लगाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शुक्रवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर गरजे। शारदा नहर खंड के डाकबंगला परिसर में हुई यूनियन की पंचायत में पदाधिकारियों ने गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए माह में दो बार किसान दिवस बैठकें कराने के साथ जिला गन्ना अधिकारी की पूर्णकालिक तैनाती किए जाने और प्रशासन स्तर से क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण की मांग की।
किसान नेता रामपाल की अध्यक्षता में हुई पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जितेंद्र नाथ आर्य ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार हर माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस की बैठक होनी चाहिए। गत 23 दिसंबर को डीएम ने गन्ना शोध परिषद मेें आयोजित कार्यक्रम में माह में दो बार किसान दिवस बैठक करने के अधिकारियों को निर्देश दिए, लेकिन बीते जनवरी में एक भी बैठक नहीं हुई। इससे साफ है कि शासन के निर्देशों और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के अधिकारी कितने गंभीर हैं। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि डीसीओ के पास लखीमपुर खीरी का अतिरिक्त प्रभार होने से जिले के गन्ना किसानों की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण को इस पद पर पूर्णकालिक अधिकारी नियुक्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के बाद यूनियन की ओर से डीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में भी इन दोनों मांगों समेत जिले में यूरिया की उपलब्धता सामान्य कर उसकी कालाबाजारी रोके जाने, ददरौल ब्लॉक के ग्राम बकिया में स्वीकृत जनसेवा केंद्र अन्य स्थान से संचालित किए जाने की जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने पर जोर दिया गया है। पंचायत मेें दामोदर स्वरूप द्विवेदी, अनुज सिंह, दीपक पाठक, मो. सलीम, बाबूराम, माया प्रकाश, रामनरेश, सत्यपाल सिंह, बालकराम, गयादीन, सूरजपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें