फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ॉक्टर दंपति समेत छह पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
तिलहर। अभिलेखों में हेराफेरी करके भूमि का बैनामा करने व कराने में लिप्त डॉक्टर दंपति समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ 8 दिसंबर को दिए गए न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 20 दिसंबर को नामजद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी उमेश ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बिहारीपुर कांकर खिरिया में कई गाटा संख्या में चौथाई हिस्सा है। कुल आधे हिस्से के स्वामी मोहल्ला नई बस्ती निवासी राम भरोसे व रामस्वरूप पुत्रगण छदम्मी हैं। जिन्होंने एक जनवरी 2001 को नई बस्ती के ही जानकी प्रसाद पुत्र कुंदन को बैनामा किया था ।
आरोप है कि 9 सितंबर 2016 को जानकी प्रसाद के पुत्रों बहादुर व राजेंद्र द्वारा सभी गाटों की जमीन के कागजों में हेरा फेरी कर उस भूमि के पड़ोसी मोहल्ला मौजमपुर निवासी डॉ.आरिफ उनकी पत्नी डॉ. आरिफा के हक में बैनामा कर दिया। उमेश का आरोप है कि पूर्व के बैनामों की जानकारी देने जाने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उमेश ने डॉक्टर दंपति सहित रामभरोसे,रामस्वरूप,राजेंद्र और बहादुर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें