फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, सात लोग घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ निगोही। घने कोहरे के कारण मंगलवार देर रात व बुधवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव खुदराई निवासी मदनलाल वर्मा का 22 वर्षीय पुत्र राजेश वर्मा मंगलवार रात बाइक से अकेले निगोही में रामलीला मेल देखने के लिए घर से निकला था। उसने घरवालों को बताया था कि वह निगोही में फूफा सोनपाल के घर रुक जाएगा, लेकिन रास्ते में मिसरियापुर गांव के पास रात लगभग नौ बजे उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट नहीं पहने था। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने घायल को निगोही सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। उसके परिवारवालों को सूचना उसके पास मिले मोबाइल के जरिये दी गई। परिजन उसे लेकर बरेली जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने रात 2:30 बजे दम तोड़ दिया।
इधर, नेशनल हाईवे पर चांदापुर चौराहे के पास बुधवार सुबह पांच बजे घने कोहरे के बीच दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। इसके एक ट्रक के चालक कानपुर क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी 40 वर्षीय अखिलेश घायल हो गए। वह कानपुर से ट्रक में खाद लादकर बरेली की ओर जा रहे थे। हाईवे पर ही दूसरी घटना दोपहर एक बजे चांदापुर चौराहे से कुछ दूरी पर टोल टैक्स बैरियर के पास हुई। यहां पिकअप की चपेट में आकर मोपेड सवार थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी 30 वर्षीय सर्वेश कुमार घायल हो गए। वह दूध बेचकर वापस जा रहे थे। उधर, कांट क्षेत्र में कुर्रियाकलां रोड पर सुबह छह बजे गांव कुतुआपुर की मोड़ के पास कोहरे के कारण दुग्ध वाहन खांई में पलट गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें