शाहजहांपुर । उप्र गन्ना शोध परिषद द्वारा सन् 1979 में विकसित गन्ना प्रजाति कोशा 767 को लंबे समय तक प्रदेश के गन्ना एवं चीनी उद्योग के उत्थान में अभूत पूर्व योगदान के लिए 29 अगस्त को भारतीय कृषि अनुसंघान परिषद पूसा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने शाहजहांपुर गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि के लिए डॉ शर्मा को गन्ना शोध परिषद के सभी वैज्ञानिकों ने बधाई दी है।