फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुतुआपुर के खातों के संचालन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। ग्राम पंचायत कुतुआपुर में प्रधान द्वारा शासकीय धनराशि का गबन एवं अनियमितताएं पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत के कुछ खातों को छोड़कर अन्य खातों के संचालन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है
विज्ञापन

विकासखंड भावलखेडा के ग्राम पंचायत कुतुआपुर के प्रधान अजमेरी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गांव में चारागाह की भूमि पर कब्जाकर भट्टा स्वामियों को मिट्टी बेचकर अवैध खनन कराने, ग्राम सभा की भूमि पर खडे 36 पेड़ों के अवैध कटान, गांव की जनता से शौचालय एवं आवास के नाम पर अवैध वसूली, ग्राम सभा की सैकडों वीघा भूमि पर गेहूं, मसूर की फसल उगाकर रातो रात गहाई कराने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए थे। इसकी जांच एसडीएम सदर रामजी मिश्रा से कराई गई थी। आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम सदर ने अजमेरी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति सहित पत्रावली जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रेषित कर दी। मामले को गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत के मिड डे मील, मनरेगा व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के खातों, को छोड़कर ग्राम पंचायत निधि आदि खातों के संचालन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें