फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बस चालक को रंगरेलियां मनाते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के बस चालक को रंगरलिया मनाते पकड़ा
विज्ञापन

जमकर पीटा, पुलिस ने कहा नहीं मिली तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार।
एक स्कूल की बस का चालक सोमवार को महिला के साथ रंगरलिया मनाते पकड़ लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में महिला और चालक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। माफी मांगने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
खुटार के बंडा रोड स्थित एक गांव का छह बच्चों का पिता शाहजहांपुर की सीमा से सटे पीलीभीत जिले के स्कूल में बच्चों की बस चलाता है। खुटार के ही एक गांव की महिला स्कूल में आया है। महिला भी स्कूल बस से रोजाना स्कूल जाती थी। इस दौरान चालक और आया में प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों स्कूल में छुट्टी चल रही है। चालक अक्सर आया के गांव के बाहर पहुंचकर आया को फोन कर बुला लेता था और उसे अपने साथ ले जाता था। गांव के कुछ युवकों को जानकारी हुई तो वह महिला पर निगाह रखने लगे। सोमवार को चालक आया के गांव आया और उसे लेकर गांव मलिका के पास खेतों में पहुंचा और रंगरलियां मनाने लगा। इस बीच पीछा कर रहे कई युवक भी मौके पर पहुंच गए और दोनों के आपत्तिजनक स्थित में फोटो खींच लिए। इसके बाद युवकों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी। जानकारी पाकर महिला और चालक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। दिन भर चली पंचायत के बाद दोनों को माफी मांगने और भविष्य में नहीं मिलने की बात पर छोड़ दिया गया। एसओ इंद्रकुमार ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें