स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हुई चेकिंग में 179 यात्री बेटिकट दबोचे गए। इसमें 160 यात्रियों से 65920 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 19 यात्रियों द्वारा जुर्माना अदा न करने पर रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे मजिस्ट्रेट छोटे लाल के निर्देश पर बुधवार की सुबह सात बजे मुख्य टिकट पर्यवेक्षक एसके श्रीवास्तव की अगुवाई में रोजा स्टेशन पर अप और डाउन की करीब एक दर्जन सवारी ट्रेनों की चेकिंग की गई।
सीटीआई श्रीवास्तव ने बताया कि पांच घंटे की चेकिंग के दौरान 179 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया है। इसमें 160 यात्रियों से 65920 रुपये का जुर्माना अदा कर दिया, जबकि 19 यात्रियों के जुर्माना अदा न करने पर उन्हे रेलवे मजिस्ट्रेट बरेली के सामने पेश किया गया।
चेकिंग के दौरान पंजाब मेल, शाहजहांपुर बालामऊ पैसेंजर, सीतापुर पैसेंजर, मुगलसराय एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनो को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान भारी संख्या में जीआरपी और आरपीएफ के जवानो के अलावा मो. विलाल, दिलीप कुमार, पदम प्रकाश आदि टीटीई शामिल थे।