फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे रैक प्वाइंट पर जाम की वजह बने 16 वाहनों का हुआ चालान

विज्ञापन
रोजा में रैंक प्वाइंट पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
रोजा। रेलवे रैंक प्वाइंट पर बुधवार को सुबह आठ बजे एक रैक का उतार शुरू होते ही वहां ट्रैक्टर-ट्राॅली चालकों ने अपने वाहन आड़े-तिरछे रोके, तो लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पुराने हिस्से पर जमुका तक फिर जाम लग गया। सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने वाहनाें के चालान करने शुरू कर दिए। इससे चालकों में हड़कंप मच गया, लेकिन जाम की वजह से वे अपने वाहन पीछे नहीं हटा सके। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह दस बजे जाम खुलवाकर यातायात खुलवाया। इस दौरान 16 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

रैंक प्वाइंट पर ट्रक व ट्रैक्टर ट्राॅली चालकों की मनमानी से आमजन को जाम की समस्या से आए दिन जूझना पड़ता है। बुधवार को जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आड़े-तिरछे रोके गए उन वाहनों के चालान करने शुरू कर दिए, जिनकी वजह से आगे निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि रैक प्वाइंट पर गलत दिशा में खड़े पाए गए 16 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का चालान किया गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें