शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे ने पूरब से पश्चिम और पश्चिम से पूरब की ओर चलने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है। इनमें तीन दर्जन से ज्यादा रेलगाड़ियां रशाहजहांपुर-रोजा रेल सेक्शन से होकर गुजरती हैं। ट्रेनों का नए टाइम टेबल पर संचालन एक जुलाई से शुरू हो जाएगा। ज्यादातर ट्रेनों के टाइम में पांच से पंद्रह मिनट का ही बदलाव किया गया है।
शाहजहांपुर होकर गुजरने वाली जिन ट्रेनों का टाइमटेबल बदला गया है। उसमें काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद के बीच चलने वाली 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस, 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 12229-30 लखनऊ मेल, 14236 बरेली-वाराणसी, 14230 हरिद्वार-प्रयाग एक्सप्रेस, 12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस, 14206 दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस, 14208 पदमावत एक्सप्रेस, 14004 नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस, 13120 आनंद विहार-सियालदह, 18104 जलियावाला बाग, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12370 कुंभ एक्सप्रेस, 12328 उपासना एक्सप्रेस, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र, 13006 पंजाब मेल, 13005 पंजाब मेल, 13307 गंगा सतलज एक्स, 14265 जनता एक्सप्रेस, 54331 बालामऊ पैसेंजर, 14257 काशी विश्वनाथ, 15073 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 13050 अमृतसर/हावड़ा एक्ससप्रेस, 14524 हरिहरनाथ एक्सप्रेस, 15074 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 15910 गुवाहटी एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14511 नौचंदी एक्सप्रेस शामिल हैं। सोमवार से उक्त ट्रेनें बदले हुए समय पर चलेंगी।
उत्तर रेलवे ने करीब 100 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इनमें तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेन शाहजहांपुर से होकर निकलती हैं। ट्रेनों का संचालन एक जुलाई से नई समय सारिणी से किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश प्राप्त हो गए हैं।
- एमके सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षण