फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने 473 लेखपालों को बांटे लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत लेखपालों को लैपटॉप वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों के लगभग 473 लेखपालों को लैपटॉप मिलने से राजस्व के कार्यों में गति आएगी।
विज्ञापन

गांधी भवन प्रेक्षागृह में हुए आयोजन में कैबिनेट मंत्री खन्ना ने तहसील सदर के 113, पुवायां के 138, तिलहर के 120, जलालाबाद के 46 और कलान के 56 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किए। वितरण के बाद लेखपालों को परिचालनात्मक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभी तक राजस्व के जो कार्य धीमी गति से होते थे, वह अब लैपटॉप की सहायता से गति पकड़ लेंगे। खन्ना ने कहा कि नीति आयोग ने कहा है कि अगर जल संरक्षण के संबंध में अभी से विचार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में पानी का बहुत बड़ा संकट उत्पन्न हो जाएगा। उन्होंने पानी का दुरुपयोग नहीं करने की अपील की।
सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों, असहाय लोगों की कम समय में समस्या दूर करने के लिए लेखपालों को लैपटॉप वितरित कर रही है, ताकि राजस्व से संबंधित समस्त प्रकार की समस्याओं का समाधान आसानी से हल हो सके। डीएम अमृत त्रिपाठी ने कहा कि लेखपालों को लैपटॉप मिलने से राजस्व की समस्त प्रकार की समस्याएं दूर होंगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 22 करोड़ पौधे और जनपद में 10350 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर चलाया जायेगा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम समेत जिला स्तरीय अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें