फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉग : चार घंटे थमी रही ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर।/रोजा। रेलवे ने अप लाइन पर रविवार को चार घंटे के मेगा ब्लॉक लिया। इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को हुई। बरेली-बनारस एक्सप्रेस, सीतापुर पैसेंजर को भी आंशिक रूप से रद्द किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आलमनगर से लस्कर तक चार चरण में मेगा ब्लॉक लिया गया। अलग-अलग रेल सेक्शन में ब्लॉक भी अलग-अलग समय पर लिया गए। आलमनगर से शाहजहांपुर के बीच सुबह 8:40 से 12:40, शाहजहांपुर से बरेली के बीच 11:20 से 3:20, बरेली से मुरादाबाद के बीच 11:20 से 3:20 और मुरादाबाद से लक्सर के बीच सुबह 8:55 से 12:55 तक ब्लॉक लिया गया। 14235-36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस, 55045-46 सीतापुर पैसेंजर को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। 15211 जननायक एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेन ब्लॉक से प्रभावित हुईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्लॉक के दौरान रेल ट्रैक मेंटिनेंस के साथ स्लीपर बदले गए। शहर में रेल क्रॉसिंग नंबर 321 की अप लाइन पर भी स्लीपर बदले गए। इस रेल क्रॉसिंग को तीन दिन के लिए बंद किया गया है। ज्यादा ट्रैफिक न होने से इसके बंद रहने से परेशानी नहीं होगी। क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान यहां लोग फ्लाईओवर ब्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसएस मनोज कुमार ने बताया कि ब्लॉक से ट्रेनों की रफ्तार पर ज्यादा असर नहीं हुआ।

स्लीपर बदलने और रेल ट्रैक की मेंटिनेंस के लिए रविवार को आलम नगर से लक्सर के बीच चार चरणों में ब्लॉक लिया गया। ट्रेनें प्रभावित होने से यात्रियों को समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया। मेंटिनेंस के काफी काम पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रभाष राघव, डीओएम, मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें