फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिख मालगाड़ी के आगे कूदा बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। बुजुर्ग ने शुक्रवार शाम रोजा जंक्शन पर पावर केबिन के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि शव को बिना पोस्टमार्टम के परिवार के सुपुर्द कर दिया जाए। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाले 65 वर्षीय श्यामा कुमार कश्यप शुक्रवार शाम करीब छह बजे रोजा जंक्शन पर लाइन नंबर पांच के पास पहुंचे। यहां से एनपीएसबी मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान उन्होंने ट्रैक पर छलांग लगा दी। इसके शरीर के टुकड़े हो गए। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रैक से उठाया। जेब से सुसाइड नोट मिला। परिवार वाले भी पहुंच गए। परिवार वाले भी खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं। परिवार में पत्नी विमला देवी, बेटा राकेश, नीतू, बेटियां पूनम, सूमन और रीता हैं। पूनम और सुमन की शादी हो चुकी है। श्यामा कुमार कुछ समय पहले तक एक राइस मिल में गार्ड की नौकरी करते थे। बाद में उन्होंने कुछ दिन हरिद्वार में भी नौकरी की। कुछ समय से खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें