फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान व तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को पं. राम प्रसाद विस्मिल संयुक्त जिला चिकित्सालय से जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला अस्पताल परिसर से एसएस कॉलेज के सामने से होते हुए वन विभाग रोड से होते हुए जिला अस्पताल मेें समाप्त होकर गोष्ठी में बदल गई।
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. शैलेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि वर्ष 2003 में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद नियंत्रण अधिनियम बनाया गया। उन्होंने बताया कि विश्वभर में लगभग 60 लाख लोग हर साल तंबाकू के सेवन से अपनी जान गवां देते हैं। तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, टीबी, लकवा, फेफड़े आदि रोग से लोग ग्रसित हो जाते हैं। उन्होंने इस दौरान शपथ दिलाई की हम लोग धूम्रपान व तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करेंगे और न ही तंबाकू कंपनियों से किसी प्रकार का सहयोग लेंगे। इसके सेवन से समाज को होने वाले नुकसान से बचाएंगे। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक इमरान खान, नंदिनी सक्सेना, पुनीस, कृष्ण मोहन आदि का सहयोग रहा। वहीं फ्लोरेंस नाईटेंगल नर्सिंग कॉलेज में टुबैको एंड लंग्स हेल्थ पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विनीता वर्मा प्रथम, नुसरत जहां द्वितीय, ऐश्वर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें