फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर दूल्हे के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव निजामपुर गौटिया के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर दूल्हे के पिता की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त उसके पास मिली मोबाइल नंबर पर्ची के जरिये हुई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी 45 वर्षीय विक्रमलाल वर्मा अपने बेटे ओमकार की बरात लेकर बुधवार रात तिलहर के गांव गोबरसंडा गए थे। बृहस्पतिवार बरात विदा होने से पहले वह गोबरसंडा से पैदल बिना बताए चल दिए। दोपहर करीब 12:30 बजे वह सदर कोतवाली क्षेत्र की शहबाजनगर चौकी क्षेत्र में निजामपुर गौटिया के पास पहुंचे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल सदर थाना क्षेत्र का होने की वजह से पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसके पास एक पर्ची मिली जिसमें एक मोबाइल नंबर लिखा था, उस नंबर पर कॉल करने पर मृतक की शिनाख्त विक्रमलाल के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गोबरसंडा से घटना स्थल की दूरी तीन किलोमीटर बताई गई है। मृतक के दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा राजेश है और छोटे बेटे ओमकार की बरात थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

आत्महत्या किए जाने की चर्चा
चर्चा है कि विक्रमलाल का बरात विदा होने से पहले परिवार के एक सदस्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी नाराजगी के चलते वह बरात विदा होने से पहले गोबरसंडा से चल दिए और निजायमपुर गौटियां के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। लेकिन परिजन आत्महत्या से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


विक्रमलाल की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। आत्महत्या जैसी कोई बात नहीं लग रही है और न ही परिवार के लोग इस बारे मेें कुछ कह रहे हैं। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सत्येंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें