फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 153 लोग नशे की लत से मुक्त, 211 को भी इलाज से उम्मीद

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज का नशा मु​क्ति केंद्र। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नशे के दलदल में फंसती युवा पीढ़ी के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज का ओएसटी सेंटर (ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी) सेंटर वरदान बन गया है। वर्तमान में भी 211 लोगों का यहां उपचार चल रहा है। इनमें बड़ी संख्या युवाओं की है, जो इंजेक्शन के जरिये नशा लेकर इसकी गिरफ्त में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में शुरुआत के बाद सेंटर पर अब तक 700 से अधिक लोग पंजीकृत हो चुके हैं। अजीजगंज, बिजलीपुरा, जलालनगर और कांशीराम कॉलोनी के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। अब तक 153 लोग उपचार के बाद नशे से मुक्त होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। कोई ई-रिक्शा चला रहा है तो कोई डेयरी चला रहा है। कई लोग अपनी पुरानी नौकरी पर लौट चुके हैं। संवाद

मामला-1
दौरे पड़ते थे, अब चला रहा डेयरी : वर्ष 2014 में एक युवक गंभीर हालत में सेंटर पहुंचा। इंजेक्शन की लत के कारण उसे दौरे पड़ते थे। नियमित उपचार और डॉक्टरों की निगरानी से वह नशे से मुक्त हुआ। अब अपनी डेयरी चला रहा है।
विज्ञापन


मामला-2
कोविड में नौकरी गई तो बढ़ी नशे की लत : 2020 में कोविड के दौरान नौकरी छूटने के बाद एक युवक नशे का इंजेक्शन लेने लगा। वह दिन में तीन से पांच बार इंजेक्शन लगाता था। काउंसलिंग और नियमित दवा से उसने लत पर काबू पाया और अब पुरानी नौकरी कर रहा है।

मामला-3
12 साल तक रहा नशे की गिरफ्त में : करीब 12 साल से नशा करने वाले एक व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। 2018 में सेंटर पर काउंसलिंग और उपचार शुरू हुआ। अब वह नशामुक्त होकर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है।

मामला-4
दर्द हुआ तो शुरू किया इंजेक्शन लेना, तीन साल में छूटी लत : एक युवक पेट दर्द से राहत के लिए नशे का इंजेक्शन लगवाने लगा। बाद में इंजेक्शन न मिलने पर बेचैनी होने लगी। जांच में पथरी का पता चला। पथरी का उपचार कराने के साथ नशामुक्ति की दवा ली। तीन साल के उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ है।

नशा मुक्ति केंद्र युवाओं को नशे के दलदल से निकालकर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। काउंसलिंग और जागरूकता अभियान और तेज किया जाएगा। लक्ष्य हर प्रभावित युवा को समुचित उपचार देकर उसके परिवार में खुशियां लौटाना है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें