फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर खानकाह कालीमियां का उर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नगर स्थित खानकाह कलीमियां में उर्स का शनिवार से आगाज हो गया। इस मौके पर अकीदतमंदों ने हजरत कासिम अली कलीमी की दरगाह पर हाजिरी देकर गुलपोशी की।
विज्ञापन

नगर की मशहूर खानकाह कालीमियां में उर्स ए कलीमी के पहले दिन शनिवार सुबह कुरानख्वानी के बाद फातिहाख्वानी हुई। खानकाह के सज्जादानशीन हजरत आदिल महमूद कलीमी की निगरानी में उर्स के लिए कलीमी मंजिल में सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। दूर दराज से आने वाले जायरीनों के ठहरने और खानपान की सभी सहूलियतें मुकम्मल की गई हैं। 13 फरवरी तक चलने वाले उर्स के लिए कई अन्य प्रदेशों से जायरीनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्थानीय अकीदतमंद भी उर्स मुबारक में शामिल हो रहे हैं। उर्स के दौरान हर रोज रात को महफिल समां में मशहूर कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे। उर्स मुबारक के दौरान खानकाह पुरकशिश रोशनी और सजावट से जगमग हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें