फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार की टक्कर से टेंपो पलटा,10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर कार की टक्कर से टेंपो पलटा,10 घायल
विज्ञापन

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
घायलों में छह लोग इंदौर से धान काट कर लौट रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। सोमवार को लखनऊ से नैनीताल जा रही कार हाईवे पर शाहजहांपुर से आ रहे टेंपो से टकरा गई। इससे टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सुबह करीब 7:30 बजे शाहजहांपुर के बरेली मोड़ से सवारियां भरकर टेंपो ने तिलहर के लिए प्रस्थान किया। टेंपो में अंदर और ऊपर तक सवारियां लदी हुईं थीं। जब टेंपो गांव हाजी नगला के समीप कुलदीप ढाबे के सामने पहुंचा तभी पीछे तेज गति से लखनऊ से नैनीताल जा रही कार से टकराकर पलट गया। टेंपो पलटते ही कुछ सवारियां टेंपो के नीचे दब गई और कुछ सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। टेंपो पलटने से सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में छह लोग गांव खजुवा तहसील तिलहर के निवासी हैं जो एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ये सभी लोग इंदौर से धान काटने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। कार में बैठे परिजन किसी दूसरे वाहन से नैनीताल प्रस्थान कर गए हैं। घायलों में हरदोई की तहसील शाहाबाद निवासी विशाल पुत्र राम किशोर कुमार, तिलहर के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी 45 वर्षीय उषा पत्नी लालाराम, तिलहर के गांव गंधार निवासी वयोवृद्ध 80 वर्षीय भैया लाल, तिलहर के गांव जोगीपुर निवासी 45 वर्षीय गणेश प्रसाद व तिलहर के गांव खजुआ निवासी 28 वर्षीय मुकेश,22 वर्षीय राम सिंह, 30 वर्षीय देवेंद्र,32 वर्षीय बबलू, 22 वर्षीय संजू,20 वर्षीय अनुराग शामिल है। खजुआ निवासी सभी 6 लोग इंदौर से धान काट कर अपने गांव वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें