फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव तेरस पर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Fri, 24 Aug 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
bhakt
विज्ञापन
सावन की शिव तेरस पर शुक्रवार को शिवालयों में शिव भक्तों की दिन भर कतारें लगी रहीं। शिव भक्तों ने ब्रह्ममुहूर्त से ही महादेव का जलाभिषेक शुरू कर दिया। शिवालय महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। कई स्थानों पर जाम की वजह से समस्या भी हुई।
विज्ञापन

शहर के बाबा विश्वनाथ, बाबा चौकसी नाथ, बाबा बनखंडी नाथ मंदिरो में हजारों की संख्या में शिव भक्तों और कांवडिय़ों ने जलाभिषेक किया। बदायूं रोड स्थित पटना देवकली शिवालय में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की लाइन लगी रही। भीड़ की वजह से कई बार अव्यवस्थाएं भी पैदा हुईं। कलान तहसील क्षेत्र में अन्य मंदिरों पर भी दिन भर भीड़ रही। कोला गांव के पास जलालाबाद-ढाई घाट रोड पर सड़क पर गड्ढों में वाहन फंसने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इससे कांवडिय़ों को भी समस्या हुई। शुक्रवार को शिव तेरस के चलते गंगा तट पर काफी संख्या में कांवड़िया उमड़े। घाट से शिवालयों की ओर कूच किया तो कांवड़ियों को रास्ते में कोल गांव के पास जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें