फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में उपविजेता बनी जीएफ कॉलेज की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज की टीम उपविजेता बनकर लौटी। प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाने वाले जीएफ कॉलेज का फाइनल मुकाबला बरेली कॉलेज से हुुआ।
विज्ञापन

महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. फैयाज अहमद ने बताया कि एनआईसी कॉलेज नजीबाबाद में हुई अंतरमहाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबला जीएफ कॉलेज और शाहजहांपुर की एसएस कॉलेज टीम से हुआ। यह मैच जीएफ कॉलेज ने 1-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उनकी टीम का मुकाबला बरेली कॉलेज से हुआ। संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में उनकी टीम उपविजेता रही। उपविजेता टीम में प्रमोद कुमार (कप्तान), अमन शर्मा, संजीव कुमार, रामलखन तिवारी, प्रवीण कुमार, शाहरुख खान, सनी कश्यप, प्रदीप कुमार, आलोक कुमार, सूरज सिंह यादव, संजीव शामिल रहे। डॉ. नसीम अख्तर टीम मैनेजर थे। वापसी पर प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने सैयद अनीस अहमद, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. शीबा महजबीं, डॉ. दरख्शां बी आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें