शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पूर्व उन्होंने जागरूकता रैली भी निकाली। एनसीसी ऑफिसर मेजर एनयू खान के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर सफाई के प्रति आमजन को प्रेरित किया। रैली में शामिल कैडेट्स महाविद्यालय से ओसीएफ तिराहे होते हुए वापस कॉलेज परिसर पहुंचे और वहां सभी ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए मेेजर एनयू खान ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का विश्वास है स्वच्छता अभियान को युवा ही सफल बना सकते हैं। इसलिए युवाओं का दायित्व है कि उनके सपनों को पूरा किया जाए। आसपास का वातावरण स्वच्छ होने से मन को शांति मिलती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। रैली और स्वच्छता अभियान में सूबेदार गुरमेल सिंह, सीनियर अंडर आफीसर अपूर्व मिश्रा और मनीषा, इमरान खां, हरप्रीत सिंह, प्रीति, सावित्री, करमजीत कौर, रूबी समेत बड़ी संख्या में कैडेट्स शामिल रहे।