फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बदोस्त जिंदगी जी रहे हैं थाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21
विज्ञापन


खानाबदोशों सी जिंदगी जी रहे सिपाही
रोजा थाने में लंबे समय से नहीं चल रही मेस
रहने के लिए बनीं बैरकें भी हो चुकी हैं जर्जर
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। जनसामान्य की सुरक्षा का जिम्मा जिनके कंधों पर है वे खुद खानाबदोशों जैसी जिंदगी बसर कर रहे हैं। यहां थाने में तैनात सिपाहियों के लिए भोजन को न तो मेस की व्यवस्था है और न ही रहने के लिए ढंग के आवास। सिपाहियों के लिए बनीं बैरकें जर्जर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले के संवेदनशील थानों में शुमार रोजा थाने में प्रभारी सहित पांच दरोगा और तीन दर्जन सिपाहियों की तैनाती है, लेकिन आवास सिर्फ पांच ही हैं। कैंपस में सिपाहियों के लिए दो बैरकें भी हैं और खाना बनाने के लिए मेस भी बनी है। बैरकों की टीनशेड टूटी है। दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। इससे बरसात में किसी समय बैरकें गिरने का अंदेशा बना हुआ है। डर की बजह से सिपाही उनमें सोने से कतराते हैं। भोजन के लिए मेस तो बनी है लेकिन फॉलोवर की तैनाती न होने से खाना नहीं बन रहा है। थाना इंचार्ज हरेंद्र सिंह ने बताया कि किराये का भवन होने के कारण मरम्मत कार्य में भी दिक्कत आ रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें