फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होने से किसानों को भारी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश होने से किसानों को भारी राहत
विज्ञापन

पुवायां (शाहजहांपुर)। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश से धान की रोपाई में तेजी आई है तो गन्ने के लिए बारिश संजीवनी की तरह है।
तीन जुलाई तक पुवायां क्षेत्र में नाममात्र की भी बारिश नहीं हुई थी। खेती में मामले में काफी आगे होने के कारण तमाम बड़े किसानों ने बारिश का इंतजार किए बिना ही धान की रोपाई बढ़े पैमाने पर शुरू करा दी थी। 15 जून से हो रही धान की रोपाई से क्षेत्र में लगभग 60 प्रतिशत रोपाई का काम पूरा हो चुका है, लेकिन छोटे किसान बारिश के इंतजार में धान की रोपाई नहीं कर रहे थे। मंगलवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रही, हालांकि बारिश बहुत ज्यादा नहीं हुई है लेकिन इससे खेत में लगने वाले पानी पर गहरा प्रभाव पड़ा है। जिस एक बीघा खेत में धान की रोपाई के लिए पानी भरने में पांच से छह घंटे लग रहे थे, वहां अब एक से डेढ़ घंटे में ही मतलब भर का पानी हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने की खेती में भी बारिश से भारी लाभ हुआ है। बारिश से गन्ने की बढ़वार होगी तो सिंचाई का खर्च भी बचेगा। इसके अलावा खरीफ की अन्य फसलें तिल्ली आदि की बुवाई भी तेजी से शुरू हो सकेगी। बारिश से किसान काफी खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें