शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में लखनऊ की कंपनी ग्रीन धारा एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 28 जून को दिन में 11 बजे विभिन्न पदों पर चयन के लिए रोजगार भर्ती मेला आयोजित किया जाएगा। इसमेें भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन करें। जिला रोजगगार सहायता अधिकारी मीता गुप्ता के अनुुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पर विभिन्न कंपनियों की सूची अभ्यर्थी के प्रोफाइल पर दिखने लगेगी। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी ककार्य दिवस में सेवायोजन कार्यालय अथवा वहां के टेलीफोन नंबर 05842-223677 पर संपर्क किया जा सकता है।