फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायल क्लब ने खान क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बाबा परशुराम सर्व कल्याण समिति की ओर से रामलीला मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जलालाबाद के खान क्लब और शाहजहांपुर की रायल क्लब टीम के बीच हुआ। इसमें रायल क्लब सात विकेट से विजयी रहा। विजयी टीम के कप्तान जुल्फिकार खां को भाजपा बृज प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप ने 21 सौ की नगद धनराशि और ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

टास जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए खान क्लब की टीम निर्धारित 14 ओवर में 82 रन ही बना सकी जबकि इसके जवाब में उतरी रायल टीम ने बड़ी आसानी से यह मैच सात विकेट से जीत लिया। मैच की उपविजेता टीम के कप्तान मुकर्रम खान को ट्रॉफी के साथ 11 सौ की नगद धनराशि दी गई। जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब शुभम को और मैन ऑफ द मैच का खिताब जावेद को दिया गया। इस मौके पर समिति के प्रदीप मिश्रा, राजीव द्विवेदी, रामू मिश्रा, सर्वेश दीक्षित, रामू अग्निहोत्री, अमित दीक्षित, शिवम द्विवेदी के अलावा वैभव त्रिवेदी, क्रांति मिश्रा, सुमित अवस्थी समेत बड़ी संख्या मे दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें