भावलखेड़ा ब्लॉक कार्यालय के कैंपस में शुक्रवार को आसपास के गांवों में रहने वाले फसली नुकसान से प्रभावित तमाम किसान उमड़े। इस मौके पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने 1500 किसानों को 32 लाख रुपये से अधिक धनराशि के चेक बांटे। इसे मिलाकर जिले में अब तक 31178 प्रभवित किसानों को 12.22 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।
इस मौके पर राज्यमंत्री वर्मा ने कहा कि किसान होने के नाते किसानों की हर समस्या जानते हैं। मुख्यमंत्री भी किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए उदारता बरत रहे हैं। इसीलिए प्रदेश केसभी जिलों को एक हजार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने जायद की फसल के बीज निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा करते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक-एक खेत पर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए।
शिविर में फरीदपुर, मऊ बासक, शेरपुर, निबाड़ी, खिरिया खुर्द, रौसर, फरीदापुर, बांगर, नुसरतपुर, बाडीगांव, शहबाजपुर, सिसनई, रुद्रपुर, कनेंग, चिनौर, बेहटी, रसूलपुर चठिया आदि गावों के किसान पहुंचे। उन्हें एसडीएम जयनाथ यादव ने बताय कि 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान उठाने वाले सभी किसानों को धनराश् िदी जा रही है। एसडीएम के अनुसार बड़े काश्तकारों को आर्थिक सहायता देने के लिए शासन से धनराशि मांगी गई है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ऊधौ लाल वर्मा, बीडीओ कंचन माला श्रीवास्तव, सदर केनायब तहीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
जलालाबाद। तहसील सभागार में पांच गावों के 331 किसानों को एक करोड़ दो लाख 54 हजार 718 रूपये की धनराशि के चेक राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने सौंपे। इस मौके पर एसडीएम जंगबहादुर यादव, तहसीलदार ओमकार नाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।
पुवायां में भी बंटे चेक
पुवायां। मंडी समिति के सभाकक्ष में बारिश से फसल खराब हो जाने के बाद शासन की ओर से मिली राशि के चेक शुक्रवार को विधायक शकुंतला देवी, नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता और सपा नेता विनायक अग्रवाल ने 252 किसानों को वितरित किए। इस मौके पर चेक वितरण के अवसर पर एसडीएम लालबहादुर, सर्वेश शर्मा, जेपी पांडे आदि मौजूद रहे।
तिलहर में राजेश ने बांटी राशि
तिलहर। बेमौसम बारिश तथा तेज हवाओं से फसल को पहुंचे नुकसान के बाद तहसील परिसर में शिविर लगाकर राहत चेकों का वितरण किया गया। किसानों को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इमरान खां, कटरा विधायक राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ सिंह गांधी तथा एसडीएम पदम सिंह ने संयुक्त रूप से तहसील के 12 गांवों के 772 किसानों को 18 लाख 80 हजार की राशि वितरित की गई। इस दौरान तहसीलदार लालता प्रसाद तिवारी, गयाराम यादव, अनूप शर्मा, नीरज राठौर आदि मौजूद रहे।