जलालाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के छह मुस्लिम जोड़ों समेत 150 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। शादी की सभी धार्मिक रस्में पूरी होने के बाद सभी नवविवाहित दंपतियों को घर-गृहस्थी की जरूरत का सामान देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक हरिप्रकाश वर्मा और अन्य भाजपा नेताओं ने वर-वधुओं को सुखी दांपत्य जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद दिया।
विवाह के लिए 166 जोड़ों का पंजीकरण कराया गया लेकिन 16 जोड़े किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इन जोड़ों में नगर पालिका क्षेत्र के दस में से नौ, नगर पंचायत अल्हागंज के दस में से नौ और कलान नगर पंचायत के नौ में से सात जोड़े शामिल थे। शेष 125 जोड़े कलान, मिर्जापुर तथा जलालाबाद ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्रों के शामिल हुए।
विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना से बड़ी संख्या में गरीब परिवारों की बेटियों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के समानांतर कल्याणकारी योजनाओं के जरिये समाज के बड़े तबके को लाभ पहुंचाया है। कवि इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, भाजपा ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता, नगरपालिका परिषद के चेयरमैन शकील अहमद, कलान नगर पंचायत के चेयरमैन हरे नारायण गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गोपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
खाना और गृहस्थी का सामान पाने के लिए मची रही मारामारी
कार्यक्रम स्थल काफी बड़ा होने के बाद भी वर-वधू पक्ष के बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद होने के कारण खाने के स्टाल पर मारामारी बनी रही। हालांकि, भोजन के लिए वैवाहिक स्थल से अलग पंडाल लगाया गया , लेकिन स्टाल एक ही होने के कारण लोग खाना पाने के लिए भटकते नजर आए। खाने के लिए मेज भी पर्याप्त नहींं होने से बड़ी संख्या मे लोग जमीन पर बैठ कर खाना खाते दिखे। इसी तरह विवाह के बाद उपहार स्वरूप दिए जा रहे सामान पाने को लोग लंबी कतार में लगकर परेशान हो गए।
शतचंडी महायज्ञ के बाद छह जोड़ों ने लिए सात फेरे
बंडा। हंसापुर गांव में छह दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ की शनिवार को पूर्ण आहुति हो गई। इसके बाद महायज्ञ के आयोजकों ने छह जोड़ों का सामूहिक विवाह कराकर उन्हें गृहस्थी का उपयोगी सामान भेंट किया। सामूहिक विवाह में जनपद समेत पीलीभीत के वर-वधू शामिल हुए। इसके तहत राजेश्वरी और अंकित कुमार, निशा देवी और अरुण कुमार, रानी देवी और आशीष, खुशबू देवी और मनोज कुमार, वीना देवी और राजीव कुमार तथा लक्ष्मी देवी और धर्मेंद्र कुमार का वेद मंत्रों से विवाह कराया गया। बाद में बेड, बक्सा, अलमारी, कुर्सी-मेजें आदि उपहार में दिए गए।इस दौरान सभी बरातियों के लिए भोजन का इंतजाम भी किया गया। पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने मौके पर नवविवाहितों को अंगवस्त्र भेंट कर सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। व्यवस्था में श्याम सिंह, नर सिंह, रानू शर्मा, नीरज कुशवाहा, राजेश गुप्ता, श्रीपाल यादव, राजेश सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
जलालाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में आयोजित दावत में खाना लेने के लिए छीना-झपटी कर