फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में 15 स्कूली वाहनों के काटे गए चालान, तीन ई-रिक्शा सीज

विज्ञापन
पुवायां में बच्चों को स्कूल ले जा रहे ई रिक्शा और स्कूल बस को चेक करते एआरटीओ और पुलिस। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
पुवायां। स्कूल से घर लौट रही छात्रा के वैन से गिरकर घायल होने के बाद परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को टीम ने पुवायां के राजीव चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर तीन ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया और 15 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह, सीओ यातायात संजय कुमार सिंह, यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडे ने टीम के साथ स्कूल वाहनों की चेकिंग की। बच्चों को ले जा रहे तीन ई-रिक्शा से बच्चों को उतरवाकर दूसरे वाहनों से स्कूल भिजवाया गया और ई-रिक्शा सीज कर दिए गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे अभिभावकों से एआरटीओ ने कहा कि अपने बच्चों को सुरक्षित वाहन से ही स्कूल भेजें। ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं है।
यातायात सीओ और यातयात प्रभारी ने स्कूलों में जाकर प्रधानाचार्यों से कहा कि स्कूली वाहनों की फिटनेस होनी चाहिए और निर्धारित क्षमता में ही बच्चों को वाहन में बिठाया जाना चाहिए। अभिभावकों अपनी ओर से जो वाहन लगाएं, उन पर भी स्कूल प्रबंधन को ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें